बारिश से लौटी ठंड, पांच जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज बर्फबारी के आसार

पांच जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज बर्फबारी की संभावना जताई गई है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से इस संबंध में इन जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र लिखा गया है।

तीन दिन साफ रहे मौसम के बाद रविवार को बादल छाने और हल्की बारिश होने से मैदानी इलाकों में ठंड का अहसास हुआ। हालांकि तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आई।

वहीं, प्रदेश के पांच जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज बर्फबारी की संभावना जताई गई है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से इस संबंध में इन जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र लिखा गया है।

पत्र में कहा गया है कि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ व बागेश्वर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक बर्फबारी हो सकती है। अस्थायी रूप से इन क्षेत्रों में निवास करने वाले लोग एक-दो दिन के लिए निचले स्थानों पर चले जाएं।

मसूरी में बारिश के साथ पड़े बर्फ के फव्वारे

शहर में रविवार को मौसम ने फिर करवट ली। सुबह से घने बादल छाए रहने के बाद दोपहर में बारिश होने लगी। देर शाम बर्फ के फव्वारे भी पड़े। इससे मौसम में ठंड एक बार फिर लौट आई है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान पांच डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ठंड बढ़ने से लोग चौक-चौराहों पर अलाव तापते नजर आए। मौसम में बदलाव से मसूरी सहित आसपास के क्षेत्रों में फिर बर्फबारी की उम्मीद जग गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page