आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम; पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के आसार, आंधी तूफान का येलो अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से आंधी व तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया। सात जून तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा।

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानी क्षेत्रों में भी मंगलवार को मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं।

इसके अलावा प्रदेश भर में कहीं-कहीं बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी व तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया। इसका सीधा असर तापमान पर देखने को मिलेगा और गर्मी से राहत मिलेगी। आने वाले दिनों की बात करें तो सात जून तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page