मौसम खुला तो मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ा पारा, आने वाले दिनों में फिर बारिश-बर्फबारी

दो दिन बाद मौसम खुला से भले ही मैदान से लेकर पहाड़ तक पारा चढ़ा, लेकिन आने वाले दिनों में फिर बारिश व बर्फबारी की संभावना है।

दो दिन बाद प्रदेशभर में मौसम खुला तो तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। खासकर मैदानी इलाकों में दिन के समय गर्मी का अहसास हुआ। शनिवार को भी प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। आंकड़ों पर नजर डालें तो शुक्रवार को दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री इजाफे के साथ 28.2 डिग्री दर्ज किया गया।

जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से सामान्य से दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 11.6 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में भी रहा। आने वाले दिनों की बात करें तो रविवार से एक बार फिर प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश व बर्फबारी होने की संभावना है। खासकर प्रदेश के तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page