त्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी ने विस्तारक योजना के समन्वय के लिए प्रदेश संयोजक और सह संयोजकों की जिम्मेदारी तय की है।
भाजपा ने आगामी चुनावों को लेकर विस्तारक योजना के समन्वय के लिए प्रदेश संयोजकों व सह संयोजकों को जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट की सहमति से प्रदेश महामंत्री द्वारा विधानसभा चुनाव 2027 के विस्तारक योजना के लिए प्रदेश संयोजक व सह संयोजकों के नामों की सूची जारी की है।
इसमें प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट को प्रदेश संयोजक बनाया है। दिनेश खुल्बे, अखिलेश डबराल, विक्रम कंडारी, त्रिलोक सिंह बुटोला, मोहित कौशिक को सह संयोजक बनाया है। यह टोली प्रदेश चुनाव समाप्ति तक सभी 70 पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं के माध्यम से विस्तारक योजना को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।