उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 11 भर्तियों का परीक्षा कैलेंडर किया जारी, कई परीक्षाओं का रास्ता साफ

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आने वाले महीने अहम रहने वाले हैं। राज्य में विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी है। इससे अभ्यर्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारी और रणनीति बनाने में मदद मिलेगी। आयोग ने इन परीक्षाओं के लिए संभावित समय-सारिणी जारी की है।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 11 भर्तियों का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इस माह से लेकर अगले साल जुलाई तक ये परीक्षाएं कराई जाएंगी। हालांकि यह प्रस्तावित तिथियां हैं, जिनमें भविष्य में जरूरत के हिसाब से परिवर्तन भी हो सकता है। आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय के मुताबिक, पीसीएस, प्रवक्ता, लोअर पीसीएस, वैयक्तिक सहायक, कर एवं राजस्व निरीक्षक, पशु चिकित्साधिकारी, समीक्षा अधिकारी और जेई भर्ती के लिए ये तिथियां तय की गई हैं।

कौन सी परीक्षा कब होगी

भर्ती परीक्षा का नामप्रस्तावित परीक्षा तिथि
पीसीएस प्री परीक्षा29 नवंबर 2026
इंटर कॉलेज प्रवक्ता भर्ती(कला)06 दिसंबर 2026
लोअर पीसीएस प्री परीक्षा-27 दिसंबर 2026
हाईकोर्ट वैयक्तिक सहायक भर्ती06 जनवरी 2027
प्रवक्ता इंटर कॉलेज(गृह विज्ञान)30 जनवरी 2027
कर एवं राजस्व निरीक्षक भर्ती25 अप्रैल 2027
पशु चिकित्साधिकारी भर्ती01 व 02 मई 2027
सहायक अभियंता मुख्य परीक्षा08 मई से 14 मई 2027
समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी प्री परीक्षा30 मई 2027
समीक्षा अधिकारी लेखा, सचिवालय सेवा06 जून 2027
कनिष्ठ अभियंता मुख्य परीक्षा26 जून से 01 जुलाई 2027

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page