पूजा अर्चना के बाद एआरटीओ कार्यालय में आज से बनेंगे ग्रीन कार्ड, दो काउंटर बनाए गए

पूजा अर्चना के बाद एआरटीओ कार्यालय में ग्रीन कार्ड बनने आज से शुरू हो जाएंगे। इसके लिए दो काउंटर बनाए गए हैं।

चारधाम की यात्रा पर जाने के लिए आज से ग्रीन कार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए परिवहन विभाग ने तैयारी पूरी कर दी है। एआरटीओ प्रशासन रावत सिंह कटारिया ने बताया कि चारधाम की यात्रा के लिए शुक्रवार से ग्रीन कार्ड बनाए जाएंगे।

ग्रीन कार्ड के लिए दो काउंटर बनाए गए हैं। कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। सुबह 11 बजे से ग्रीन कार्ड बनने शुरू हो जाएंगे। कहा कि पूजा अर्चना के बाद वाहनाें को ग्रीन कार्ड जारी किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page