राजस्व कर निरीक्षक भर्ती के आवेदन की तिथि बढ़ी, लोअर पीसीएस के शेष अभ्यर्थियों के इंटरव्यू 31 से

आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय के मुताबिक, इस भर्ती के लिए चार अगस्त तक की तिथि तय थी। अत्यधिक बारिश के कारण प्रदेश के पर्वतीय और ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या हो रही है।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने शहरी विकास विभाग में राजस्व एवं कर निरीक्षक के पदों पर भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया की तिथि विस्तारित कर दी है। आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय के मुताबिक, इस भर्ती के लिए चार अगस्त तक की तिथि तय थी। अत्यधिक बारिश के कारण प्रदेश के पर्वतीय और ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या हो रही है।

इससे अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर पाए। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा कराने की तिथि 18 अगस्त कर दी गई है। आठ अगस्त से 18 अगस्त के बीच आवेदन की विंडो वेबसाइट पर दोबारा खोल दी गई है। आवेदन में करेक्शन का मौका 25 अगस्त से मिलेगा।

लोअर पीसीएस के शेष अभ्यर्थियों के इंटरव्यू 31 से
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा पास कर चुके 328 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू 27 जुलाई से शुरू कर दिए थे। बचे हुए 65 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू आयोग 31 अगस्त से तीन सितंबर के बीच कराएगा। इससे पहले आयोग ने सही दस्तावेज उपलब्ध न करा पाने के कारण तीन अभ्यर्थियों अनर्ह की सूची में शामिल करते हुए 16 अगस्त तक प्रत्यावेदन का मौका दिया है। वहीं, 10 पहले से अनर्ह घोषित अभ्यर्थियों को समय पर प्रत्यावेदन न देने के कारण लोअर पीसीएस भर्ती से बाहर कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page