उत्तराखंड: SIR: तीन दिन में 19 लाख लोगों तक पहुंचे गणनापत्र, चंपावत, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ सबसे आगे

 एसआईआर को लेकर देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर सहित कम प्रगति वाले जिलों को सीईओ ने दिए निर्देश। उन्होंने नाराजगी जताई और तेजी लाने के निर्देश दिए।

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत तीन दिन में 19 लाख लोगों तक गणनापत्र पहुंच गए हैं। चंपावत, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ गणनापत्र वितरण में सबसे आगे हैं। बुधवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने अभियान की समीक्षा की। उन्होंने देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर सहित कम प्रगति वाले जिलों को अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए।

सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एसआईआर अभियान की समीक्षा की गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने गणना फॉर्म वितरण में देहरादून, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और तेजी लाने के निर्देश दिए।

कहा कि शहरी क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार कर मतदाताओं तक पहुंचना सुनिश्चित करें। उन्होंने बीएलओ के साथ तैनात आईटी वालंटियर, बूथ अवेयरनेस ग्रुप की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भी कहा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के बताया कि प्रदेश में लगभग 24 प्रतिशत मतदाताओं को फॉर्म वितरित किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page