उत्तराखंड मौसम अपडेट: जमकर बरसे मेघ, पांच डिग्री गिरा पारा, आज भी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी

आज चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

तीन दिन के अंतराल के बाद उत्तराखंड में मौसम के मिजाज में हुए बदलाव के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई। देहरादून में भी सुबह की तेज दौर की बारिश से तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को भी देहरादून समेत पांच जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली चमकने और झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।

देहरादून में बुधवार को अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक देहरादून में एक मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मसूरी में 8.1 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई है।


इसके अलावा चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जबकि 3500 मीटर और इससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page