राजभवन में 7 से 9 मार्च तक वसंतोत्सव

अबकी बार राजभवन में वसंतोत्सव 7 से 9 मार्च तक होगा। इस पुष्प प्रदर्शनी में 15 तमाम कैटेगरीज में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके लिए 162 पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। खास बात ये है कि प्रदर्शनी में पहली बार लिलियम प्रदर्शनी प्रतियोगिता का हिस्सा बनेगी। योग, जूडो और मार्शल आर्ट से संबंधित प्रदर्शन भी इस मौके पर होंगे। 5 वर्ष से 18 वर्ष आयु वर्ग के स्कूलच् बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता में विभिन्न अनाथालयों में रहने वालच् बच्चों, दिव्यांच् बच्चों तथा कूड़ा बीनने वालच् बच्चे भी भाग ले सकेंगे।

बुधवार को राजभवन में राज्यपाल ले.जन.गुरमीत सिंह (रिटा.) की अध्यक्षता में बैठक में ये निर्णय लिए गए। राज्यपाल ने कहा कि इस आयोजन में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इसका व्यापक प्रचार-प्रसार होना चाहिए, जिससे प्रदेश के पुष्प उत्पादकों और महिला स्वयं सहायता समूहों को इस प्रदर्शन को ज्यादा लाभ मिल सके। राज्यपाल ने वसंतोत्सव के माध्यम से फूल उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही प्रदेश के सगंध पौधों के प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर जोर दिया।

राज्यपाल ने निर्देश दिए कि पुष्प प्रदर्शनी को व्यावसायिक गतिविधियों से जोडऩे को स्थानीय स्तर पर उत्पादित पुष्पों की देशभर में मार्केटिंग की संभावनाओं को तलाश किया जाए। इस आयोजन में आइएचएम और जीएमवीएन के सहयोग से फूड कोर्ट की व्यवस्था होगी। फूड कोर्ट में विशेष रूप से पारंपरिक मोटे अनाज (मिलेट) आधारित व्यंजनों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस अवसर पर शहद उत्पादन को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय को विशेष स्टाल लगाने के निर्देश दिए। बैठक में होमगार्ड डीजी डा। पीवीके प्रसाद, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, कृषि सचिव एसएन पांडेय समेत विभिन्न विभागों के सीनियर ऑफिसर मौजूद रहे।

बैठक में लिए गए निर्देश

आयोजन के दौरान फीडबैक सिस्टम लागू किया जाएगा।

-इससे जन सुझाव प्राप्त कर इस आयोजन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

-राज्यपाल के संबंधित अधिकारियों को निर्देश, वसंतोत्सव-2025 की सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी हों।

-वसंतोत्सव में आईटीबीपी, आईएमए, पीएसी व होमगार्ड आकर्षक बैंड के माध्यम से देंगे अपनी प्रस्तुतियां।

-सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों के कार्यक्रम होंगे।

-लिलियम प्रदर्शनी से संबंधित प्रतियोगिता में 3 पुरस्कार दिए जाएंगे।

ऑन स्पॉट फोटोग्राफी भी होगी बताया गया कि गत वर्ष की भांति वेजिटेबल गार्डनिंग, बोनसाई गार्डनिंग, हाइड्रोपोनिक खेती, टेरेरियम और शहद प्रसंस्करण से संबंधित प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। कॉमर्शियल, निजी पुष्प उत्पादकों सहित विभिन्न सरकारी उद्यानों की पुष्प प्रदर्शनी व प्रतियोगिता, पुष्प आधारित रंगोली प्रतियोगिताएं भी होंगी। ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी भी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page