यात्रा पर आई इंदौर की महिला यात्री की मौत, दो दिन में जा चुकी दो श्रद्धालुओं की जान

उत्तरकाशी के बड़कोट में यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान एक और श्रद्धालु की मौत हो गई है। इससे पहले भी एक श्रद्धालु की मौत हुई थी।

उत्तरकाशी के बड़कोट में यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आई महिला श्रद्धालु की देर रात जानकीचट्टी के पास मौत हो गई। यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान यह दूसरी मौत हुई है। जानकीचट्टी स्वास्थ्य केंद्र डाक्टर हरदेव सिंह पंवार के अनुसार, देर रात इंदौर मध्यप्रदेश की 40 वर्षीय प्रतिभा मिश्रा को अचेतन अवस्था में अस्पताल लाया गया था, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को सूचना देकर अगली कार्रवाई की जा रही है।

जानकीचट्टी में एक तीर्थ यात्री की मौत
इससे पहले, जानकीचट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को करीब पौने चार बजे एक नेपाली मजदूर द्वारा एक व्यक्ति को मृत अवस्था में जानकीचट्टी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया।  चिकिसकों ने उसकी सूचना पुलिस को दी और शव को पुलिस से सुपुर्द किया गया। मृतक व्यक्ति की पहचान उदय गजानन तांबे (65) निवासी नासिक, महाराष्ट्र के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page