रुद्रप्रुर में 19 जुलाई को निवेश ग्राउंडिंग समारोह, मुख्य अतिथि होंगे गृह मंत्री अमित शाह

प्रदेश सरकार ने दिसंबर 2023 में वैश्विक निवेशक सम्मेलन में 3.56 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर एमओयू किए। अब तक एक लाख करोड़ से अधिक निवेश प्रस्ताव को धरातल पर उतारने का काम शुरू हो गया है।

ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में 19 जुलाई को एक लाख करोड़ निवेश का ग्राउंडिंग समारोह होगा। इस समारोह में गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे।

प्रदेश सरकार ने दिसंबर 2023 में वैश्विक निवेशक सम्मेलन में 3.56 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर एमओयू किए। अब तक एक लाख करोड़ से अधिक निवेश प्रस्ताव को धरातल पर उतारने का काम शुरू हो गया है। उद्योग विभाग ने ग्राउंडिंग सेरेमनी को यादगार बनाने के लिए रुद्रपुर स्टेडियम में तैयारियां शुरू कर दी है।

इस समारोह में देश भर से निवेशक शामिल होंगे। उत्तराखंड में निवेश करने वाले उद्यमियों से फीडबैक लिया जाएगा। साथ ही एमओयू करने वाले निवेशकों को राज्य में उद्योग लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। सचिव उद्योग विनय शंकर पांडेय ने बताया कि ग्राउंडिंग सेरेमनी के लिए 19 जुलाई तिथि तय कर दी गई। समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page