पुलिस स्मृति दिवस सीएम धामी ने कहा कि नई चुनौतियों के लिए कार्ययोजना बनानी होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं बनाई गई हैं।
पुलिस स्मृति दिवस पर जवानों ने परेड की। इस दौरान सीएम धामी जवानों का हौसला बढ़ाने पहंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि नई चुनौतियों के लिए कार्ययोजना बनानी होगी। साइबर क्राइम और नशे के ख़िलाफ़ कठोर कदम उठाने हैं।
पुलिस को इस और ज़्यादा सजग रहने की ज़रूरत है। पुलिस को तकनीकी रूप से दक्ष होना होना। कहा कि गृह मंत्रालय और साइबर एक्सपर्ट के साथ मिलकर काम करना होगा।
प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए क्यूआरटी का गठन किया गया है। महिला और बच्चों के ख़िलाफ़ हुए अपराध में 95 फ़ीसदी कार्रवाई हुई है। पुलिस के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं बनाई गई हैं। और सरकार आगे भी इस पर काम करती रहेगी।