U.K.S.S.S.C. :उत्तराखंड में समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, कई भर्तियां पदवार अलग-अलग तिथियों पर

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएससी) ने समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। 

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। ये भर्तियां इसी साल निकाली जाएंगी और इनकी परीक्षाएं अगले साल 21 फरवरी तक प्रस्तावित की गई हैं।

आयोग सचिव एनएस डुंगरियाल के मुताबिक, पूर्व में जारी विज्ञापन संख्या-76 के तहत पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती परीक्षा 20 सितंबर को, विज्ञापन संख्या-74 की सर्वेक्षक परीक्षा 20 सितंबर को, सहायक बोरिंग टेक्नीशियन, कंप्यूटर प्रोग्रामर की परीक्षा 27 सितंबर को, कनिष्ठ कैमरामैन, फोटोकॉपी मशीन ऑपरेटर, प्रोजेक्शनिस्ट, शोध अधिकारी, फोटोग्राफर की परीक्षा चार अक्तूबर को, कलाकार, मानचित्रकार, विधि सहायक की परीक्षा 11 अक्तूबर को, साहसिक खेल अधिकारी, कैमरामैन, प्राविधिक सहायक की परीक्षा 18 अक्तूबर को, लाइनमैन, मनोवैज्ञानिक, अनुदेशक की परीक्षा 25 अक्तूबर को, पर्यटन अधिकारी की एक नवंबर को होगी।

विज्ञापन संख्या-79 की सहायक लेखाकार परीक्षा चार अक्तूबर को, विज्ञापन संख्या-77 की कृषि अर्हता के पदों की परीक्षा 11 अक्तूबर को, विज्ञापन संख्या-78 की कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक ग्रेड-1, वैयक्तिक सहायक परीक्षा 25 अक्तूबर को होगी।

नई भर्ती का कब विज्ञापन, कब होगी परीक्षा

भर्ती का नामविज्ञापन तिथिप्रस्तावित परीक्षा तिथि
इंटर स्तरीय कनिष्ठ सहायक भर्ती-31 अगस्त15 नवंबर 2026
वैयक्तिक सहायक भर्ती07 सितंबर01 नवंबर 2026
वन निगम स्केलर भर्ती08 सितंबर19 नवंबर से शारीरिक दक्षता परीक्षा
टाइगर गार्ड, वन आरक्षी, सचिवालय रक्षक, बंदीरक्षक भर्ती11 सितंबर27 दिसंबर से शारीरिक दक्षता परीक्षा
सहायक अध्यापक संस्कृत भर्ती14 सितंबर06 दिसंबर
आईटीआई डिप्लोमा अर्हता पदों की भर्ती25 सितंबर13 दिसंबर 2026
विज्ञान अर्हता के पदों की भर्ती16 अक्तूबर17 जनवरी 2026
विशिष्ट अर्हता के पदों की भर्ती30 अक्तूबर24 जनवरी 2027
स्नातक अर्हता के पदों की भर्ती06 नवंबर07 फरवरी 2027
सहायक विकास अधिकारी भर्ती16 नवंबर21 फरवरी 2027

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page